बिलासपुर : तखतपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर

Spread the love

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम बिनोरी मोड़ के पास उस समय हुआ, जब पांच लोग कार से लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजूरी नवागांव के सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत तथा मोनू यादव और जयंत वैष्णव बिलासपुर में प्लंबिंग का काम कर अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे बिनोरी मोड़ के पास उनकी कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोनू यादव और जयंत वैष्णव को गंभीर हालत में तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, और परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Posts

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!