गांव की सरकार के रीढ़ : पंचायत सचिव की भूमिका, जिम्मेदारी और वेतन की पूरी जानकारी

Spread the love

गांवों के विकास की असली कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पंचायत भवन में नीतियां बनती हैं, सरकारी योजनाएं जमीन पर उतरती हैं और आम ग्रामीणों तक सुविधाएं पहुंचती हैं। इस पूरी प्रक्रिया का संचालन जिस व्यक्ति के कंधों पर होता है, वह है पंचायत सचिव — गांव की सरकार और जिला प्रशासन के बीच सबसे मजबूत सेतु।

क्या होता है पंचायत सचिव का काम?

पंचायत सचिव की नियुक्ति राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा की जाती है। वह एक या एक से अधिक ग्राम पंचायतों का प्रभारी होता है और पंचायत से जुड़ी लगभग हर प्रशासनिक जिम्मेदारी उसके जिम्मे होती है।
उसकी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं:

ग्राम सभा और पंचायत की बैठकों का आयोजन व रिकॉर्ड संधारण

सरकारी योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन आदि का क्रियान्वयन

ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र की सुविधा प्रदान करना

पंचायत से संबंधित वित्तीय लेन-देन, रिकॉर्ड तैयार करना और रिपोर्ट भेजना

कितनी मिलती है सैलरी?

पंचायत सचिव का वेतन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है, और यह राज्य-दर-राज्य भिन्न होता है। लेकिन सामान्य रूप से देखा जाए तो:

शुरुआती बेसिक पे: ₹21,700 से ₹26,300 (पे लेवल-3 या 5)

कुल सैलरी: डीए, एचआरए, टीए और अन्य भत्तों के साथ ₹28,000 से ₹35,000 प्रति माह तक

सेवा अनुभव के साथ: सैलरी ₹50,000 से ₹60,000 प्रतिमाह तक पहुंच सकती है

संविदा से स्थायी पद तक का सफर

कुछ राज्यों में पंचायत सचिवों की नियुक्ति शुरुआती वर्षों के लिए संविदा (Contractual) आधार पर की जाती है। इस दौरान ₹20,000 से ₹25,000 तक की फिक्स सैलरी दी जाती है। सफल सेवा के बाद इन्हें नियमित नियुक्ति मिलती है, जिसमें सारे वेतनमान और सरकारी लाभ लागू हो जाते हैं।

अन्य सुविधाएं

स्थायी पद मिलने के बाद पंचायत सचिवों को पेंशन, भविष्य निधि (PF), मेडिकल सुविधा, अवकाश, स्थानांतरण जैसे तमाम लाभ मिलते हैं, जो इस पद को एक आर्थिक रूप से सुरक्षित और सामाजिक रूप से सम्मानजनक बनाते हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!