CG IPS News: आईपीएस रजनेश सिंह पर विभागीय जांच समाप्त, ACB की क्लोजर रिपोर्ट में लगे आरोप पाए गए निराधार

Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अफसर रजनेश सिंह के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। यह फैसला एसीबी (ACB) व ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा अदालत में प्रस्तुत की गई क्लोजर रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। रिपोर्ट में रजनेश सिंह और तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार करार दिया गया है।

क्या था मामला:
वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में हुए चर्चित नान घोटाले से जुड़ी जांच में तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता और आईपीएस रजनेश सिंह पर बिना अनुमति फोन टेपिंग और दस्तावेजों से छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसी के आधार पर भूपेश बघेल सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर, उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

ACB की क्लोजर रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:

  • इंटरसेप्शन वैध: ACB की जांच में यह स्पष्ट किया गया कि जिन कॉल्स की इंटरसेप्शन की बात कही गई, वह कानूनी अनुमति के तहत की गई थी।
  • आरोप असत्य: रिपोर्ट में कहा गया कि बिना अनुमति कॉल इंटरसेप्शन और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोपों का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
  • FIR रद्द करने की अनुशंसा: एसीबी ने अदालत से दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की भी सिफारिश की है।

इन निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने रजनेश सिंह के खिलाफ विभागीय जांच को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

 

 

Related Posts

न्यायालय का सख्त फैसला: झूठे दुष्कर्म व एससी-एसटी केस में महिला को 10 साल की सजा

Spread the love

Spread the love  मध्यप्रदेश । विशेष रिपोर्ट     दतिया, 21 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से न्याय व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण और सख्त फैसला सामने आया है।…

PM Modi का Digital धमाका! 30M Subscribers के साथ बना नया World Record

Spread the love

Spread the loveNarendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर 30 मिलियन (3 करोड़) सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!