भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री का शोक, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

Spread the love

रायपुर । खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “खरोरा में हुए इस हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे मृतकों की आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो।”

राज्य सरकार की संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!