कलेक्टर ने टीएल बैठक में दी सख्त हिदायत – किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Spread the love

बिलासपुर, 09 जुलाई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को समय-सीमा (टीएल) की बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में खेती-किसानी, बारिश के प्रभाव, सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति, योजनाओं की प्रगति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

कलेक्टर ने बैठक की शुरुआत में कहा कि बीते कुछ दिनों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे किसान कृषि कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। दलदल वाले मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा आने पर छोटी गाड़ियों से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसानों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अतिवृष्टि का आकलन कर शीघ्र दें रिपोर्ट

कलेक्टर ने तहसीलदारों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि नियमानुसार राहत राशि स्वीकृत की जा सके। साथ ही अस्पताल, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की।

आयुष्मान कार्ड में सुस्ती पर फटकार

कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना की प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक केवल 74 प्रतिशत प्रगति हुई है, जबकि यह अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन 5000 कार्ड बनाकर लक्ष्य की पूर्ति करें।

एग्रीस्टेक योजना में धीमी गति पर नाराजगी

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक योजना में किसानों के पंजीयन की धीमी गति पर असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को तेजी से काम करने को कहा।

आंगनबाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर असंतोष

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने विभागीय सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

राशन कार्ड की जांच के आदेश

कलेक्टर ने बताया कि जिले में 22 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जो राशन कार्ड का उपयोग नहीं कर रहे। उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि इनकी जांच कर नियमानुसार कार्ड निरस्त किए जाएं।

सुशासन तिहार व शासकीय सामानों की समीक्षा

कलेक्टर ने सुशासन तिहार के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जल्द निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय सामानों की आपूर्ति एवं ठेकेदारों के भुगतान में विलंब न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा।

अधिकारियों को ट्रांसफर पश्चात रिलीव करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर हो चुका है, उन्हें तत्काल रिलीव कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!