छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ा, रायपुर में 4 एक्टिव केस

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश में 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इनमें से 4 एक्टिव केस राजधानी रायपुर से सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमितों में एक 74 वर्षीय पुरुष और एक 42 वर्षीय महिला शामिल हैं। पुरुष की पहचान टाटीबंद इलाके से हुई है, जबकि महिला प्रेम नगर, मोवा की रहने वाली है। खास बात यह है कि ये दोनों स्थानीय निवासी हैं और हाल-फिलहाल में कहीं बाहर यात्रा पर नहीं गए थे। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैल रहा है।

इनमें से एक संक्रमित एम्स रायपुर की ओपीडी में जांच के दौरान सामने आया, जबकि दूसरी महिला संक्रमित मेकाहारा अस्पताल में कार्यरत एक नर्स है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

देश में भी बढ़ रहे हैं कोरोना के केस

राष्ट्रीय स्तर पर भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वर्तमान में भारत में कुल 2390 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे अधिक 727 मामले केरल से हैं, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महाराष्ट्र 681 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 84 नए संक्रमित मिले।

गौरतलब है कि देश में मौजूद कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 60% सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में सतर्कता और कोविड-उपायों के पालन की सलाह दी है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!