गौरव पथ में भ्रष्टाचार का आरोप: सड़क उखड़ते ही ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

Spread the love

 

बिलासपुर/तखतपुर/सकरी  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

एक माह में उखड़ने लगी 36 लाख की सड़क, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और अधिकारियों के निलंबन की मांग

 

 

बिलासपुर/तखतपुर 18/05/2026 विधानसभा क्षेत्र में आज ग्राम पंचायत नेवरा में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत निर्मित सड़क में कथित भ्रष्टाचार और भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। संकल्प, जन कल्याण समाज सेवा संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बिहारी सिंह टोडर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए बिहारी सिंह टोडर ने आरोप लगाया कि ग्राम नेवरा में लगभग 36 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना अंतर्गत करीब 450 मीटर सड़क निर्माण कराया गया, लेकिन निर्माण के मात्र एक माह के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी है। सड़क की गिट्टियां परत दर परत निकल रही हैं और वाहनों के गुजरते ही सड़क टूटती जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे पूरी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही सड़क पर पानी भरने और बड़े-बड़े गड्ढे बनने की आशंका है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है। सड़क के दोनों किनारों पर नाली निर्माण नहीं किया गया है और कई स्थानों पर सोल्डर निर्माण भी अधूरा एवं गुणवत्ता विहीन बताया गया। आरोप यह भी लगाया गया कि सड़क निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं इंस्ट्रूमेंट के आधार पर नहीं किया गया तथा स्थल पर कोई विवरण बोर्ड भी नहीं लगाया गया।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से मांग की है कि सड़क को पूरी तरह खुदाई कर नए सिरे से तकनीकी मानकों के अनुसार बनाया जाए तथा निर्माण से संबंधित इंस्ट्रूमेंट और दस्तावेजों की छायाप्रति शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जांच शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में कराए जाने, संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, रजिस्ट्रेशन निरस्त करने तथा भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई कि इस कार्य से जुड़े दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और शिकायतकर्ताओं की अनुपस्थिति में गलत जांच प्रतिवेदन देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो। सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कराने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से बिहारी सिंह टोडर, कोमल टोडर, भूपेंद्र साहू, कृष्णा जांगड़े, दिलीप भारते, बृजेश साहू, रामसेवक बघेल, रमेश भारते, राजकुमार खांडे, लछमी ध्रुव, प्रेम, किशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!