बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू, आज नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक – गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण

Spread the love

बिहार में सत्ता परिवर्तन की तैयारियां तेज हो गई हैं और अगले 48 घंटे राज्य की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने मौजूदा कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक के बाद उनके राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंपने की पूरी संभावना है, जिससे नई NDA सरकार के गठन का रास्ता साफ होगा।

इस्तीफे के बाद भी रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे।
इसी बीच आज ही BJP और JDU की विधायक दल की बैठकें भी प्रस्तावित हैं, जिसमें नई सरकार के नेतृत्व पर निर्णय लिया जाएगा।

गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 17 नवंबर से 20 नवंबर तक आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

नीतीश को फिर मिल सकता है नेतृत्व

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद NDA विधायकों की बैठक में उन्हें एक बार फिर विधायक दल का नेता चुनने की चर्चा है। इसके बाद वे राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

विधानसभा चुनाव परिणाम और आगे की प्रक्रिया

बिहार की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले 18वीं विधानसभा का गठन जरूरी हो गया है।
हालिया विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन ने 202 सीटें जीती थीं—जिसमें BJP 89 और JDU 85 सीटों के साथ सबसे बड़े घटक दल रहे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है। साथ ही, राज्यपाल ने आदर्श आचार संहिता हटाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके बाद अब सरकारी विज्ञापन, नई योजनाएं और तबादलों पर से रोक खत्म हो गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन, आधुनिक…

    टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ मिशन : जे.पी. नड्डा ने की स्वास्थ्य समीक्षा, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इलाज, अभियान चलेगा मिशन मोड में

    Spread the love

    Spread the loveस्वास्थ्य सेवाओं में तेज और प्रभावी सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!