दिल्ली-बेंगलुरु एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी अलर्ट, भोपाल में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग — सभी यात्री सुरक्षित

Spread the love

दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान AI-2487 को सोमवार रात तकनीकी अलर्ट के चलते भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान में कुल 172 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

कार्गो सेक्शन में मिला चेतावनी संकेत
हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड सिस्टम में खतरे का इंडिकेशन मिलने पर पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया। भारतीय समयानुसार 7:33 बजे पूर्ण आपातकाल स्थिति घोषित की गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान का मार्ग बदला गया और रात 8 बजे विमान ने भोपाल में सुरक्षित लैंडिंग की।

सिस्टम सामान्य, पैनिक नहीं
लैंडिंग के कुछ ही क्षण पहले क्रू मेंबर्स ने कंट्रोल रूम को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और विमान की सभी प्रणालियां सामान्य हो चुकी हैं। इसके बावजूद एहतियात के तहत विमान की विस्तृत तकनीकी जांच जारी है।

एयरपोर्ट टीम की तत्परता
एटीसी, फायर सर्विस और ग्राउंड स्टाफ ने रनवे पर पूरी तैयारी के साथ विमान को उतरने में सहायता की।
हवाई अड्डा निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया—
“ऑपरेशन पूरी तरह नियंत्रित रहा और हवाई अड्डे के अन्य संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।”


एयर इंडिया का आधिकारिक बयान
एयरलाइन ने कहा—
“यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। स्थिति नियंत्रण में है। भोपाल में हमारी टीम यात्रियों की सहायता कर रही है। सभी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।”


इसी दिन दूसरी फ्लाइट भी बदली गई थी
इससे पहले सोमवार दोपहर सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही उड़ान AI-174 को भी तकनीकी संदेह के चलते मंगोलिया के उलानबटोर एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा था।

एयर इंडिया प्रवक्ता ने कहा—
“हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा है। हम सभी यात्रियों को सुरक्षित और शीघ्र गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।”

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!