जहरीला कफ सिरप कांड: 22 मासूमों की मौत के मामले में फरार आरोपी ज्योति सोनी पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

22 मासूमों की जान लेने वाले जहरीले कफ सिरप कांड में लंबे समय से फरार चल रही सह-आरोपी ज्योति सोनी को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति पर साक्ष्य छिपाने और अपराध में सहयोग करने के आरोप हैं। वह परासिया में अपना मेडिकल स्टोर चलाती थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को एसआईटी टीम ने परासिया में दबिश देकर ज्योति को पकड़ा। डीएसपी जितेंद्र जाट ने बताया कि फरारी के दौरान वह बैंगलूर और बनारस में छिपी रही थी और इसी बीच उसने जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश भी की थी। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

डॉ. प्रवीण सोनी को बचाने की कोशिश में मिटाए गए साक्ष्य
ड्रग विभाग की जांच में खुलासा हुआ था कि ज्योति सोनी ने फार्मासिस्ट सौरभ जैन और न्यू अपना फार्मा संचालक राजेश सोनी के साथ मिलकर जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ के स्टॉक में हेराफेरी की और जानकारी छिपाई। तीनों ने डॉ. प्रवीण सोनी को बचाने के इरादे से साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था।

मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सौरभ और राजेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अब ज्योति की भी गिरफ्तारी हो गई है।

ज्योति की गिरफ्तारी को लेकर परासिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं — कुछ लोग इसे स्वेच्छा से आत्मसमर्पण, तो कुछ इसे पुलिस की सटीक कार्रवाई बता रहे हैं। अब एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि फरारी के दौरान ज्योति ने किससे संपर्क किया और साक्ष्यों को कैसे नष्ट किया गया।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!