बिलासपुर। शहर में मानसून से पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर और निर्बाध बनाने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने तोरवा और नेहरू नगर डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान 1 जून से 14 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
मेंटेनेंस शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
तोरवा डिवीजन
1 जून: व्यापार विहार लिंक रोड
2 जून: सिरगिट्टी, सिलपहरी, कोरमी, हरदी (औद्योगिक क्षेत्र)
3 जून: गीतांजलि सिटी, चिंगराजपारा, सोनगंगा कॉलोनी
4 जून: इंदिरा चौक से पुराना हाईकोर्ट क्षेत्र
5-6 जून: लिंगियाडीह, सिंग बोर्ड, गोलबाजार समेत आसपास के क्षेत्र
नेहरू नगर डिवीजन
1 जून: कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र
2 जून: रति नगर, एसबीआर कॉलेज
6, 8, 9 जून: इंदिरा विहार, नेहरू नगर, मोपका
10–14 जून: सब्जी मंडी, इंदू चौक, स्टेशन रोड, अल्का एवेन्यू
विद्युत विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य मानसून के दौरान सुरक्षित और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर मेंटेनेंस शेड्यूल में बदलाव संभव है।
बिजली कटौती से न हो असुविधा, पहले से करें तैयारी
बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित कटौती के दौरान आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।








