तेज रफ्तार मालवाहक पलटा, तीन घायल – रतनपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन चला ढाई घंटे

Spread the love

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटनी से रायपुर की ओर आटा लेकर जा रहा तेज रफ्तार स्वराज माजदा वाहन बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर सिद्धिविनायक मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया और पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए।

वाहन में ड्राइवर शाहिद, कंडक्टर और एक अन्य व्यक्ति लक्ष्मण यादव सवार थे। दुर्घटना के बाद ड्राइवर किसी तरह खुद को बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन कंडक्टर और लिफ्ट लेकर सफर कर रहे लक्ष्मण यादव वाहन के केबिन में बुरी तरह फंसे रह गए। हादसे में लक्ष्मण का एक पैर वाहन के नीचे दब गया, जिससे वह असहनीय पीड़ा में था।

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहयोग किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन का अगला हिस्सा काटकर दोनों फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों के अनुसार लक्ष्मण यादव के पैर में अंदरूनी चोटें और सूजन हैं, परंतु वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके अलावा ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी पड़ताल की जा रही है।

इस जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन में रतनपुर पुलिस ने साहस और मुस्तैदी का परिचय दिया। ऑपरेशन में प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, सुदर्शन मरकाम, सुनील कोरी और गोविंद जायसवाल की अहम भूमिका रही।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!