डोंगरगढ़: एक्सिस बैंक में 5 करोड़ की धोखाधड़ी, लोन अधिकारी फरार, व्यापारी वर्ग में हड़कंप

Spread the love

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में करोड़ों रुपए की वित्तीय धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बैंक के लोन विभाग में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से उनकी अनुमति के बिना करीब 80% राशि निकालकर अन्य खातों में लोन के रूप में ट्रांसफर कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घोटाला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसकी कुल राशि करीब 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इस फर्जीवाड़े का शिकार शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी, राइस मिल संचालक, सूदखोर और बड़े किसान हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी पिछले एक सप्ताह से फरार है, जबकि बैंक प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

दहशत में व्यापारी, बयान देने से कतरा रहे लोग

धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद से शहर का व्यापारी वर्ग सदमे और दहशत में है। कई पीड़ित खुलकर सामने आने से बच रहे हैं, जिससे जांच में भी बाधा आ रही है।

पुलिस को मिली सूचना, एफआईआर अब तक नहीं

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने मीडिया को बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिली है और प्रारंभिक जांच जारी है। हालांकि अभी तक बैंक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पुलिस इस मामले में औपचारिक कार्रवाई शुरू करेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!