बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।
बिलासपुर। गणेश उत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बनने लगा है। श्रद्धालु अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान श्री गणेश की स्थापना की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच रपटा चौक, चांटीडीह स्थित पुराना सब्जी मंडी में जायसवाल मूर्ति भंडार एक बार फिर अपनी खास पहचान के साथ श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

शुद्ध मिट्टी से बनती हैं गणेश प्रतिमाएं
पिछले करीब 10 वर्षों से जायसवाल मूर्ति भंडार शुद्ध मिट्टी से निर्मित आकर्षक गणेश प्रतिमाओं के लिए लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। दुकान के प्रोपराइटर मनीष जायसवाल स्वयं शुद्ध मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करवाते हैं। यहां हर वर्ष श्रद्धालुओं की पसंद और मांग के अनुरूप अलग-अलग आकार एवं नए डिजाइन की गणेश प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं।

आकर्षक डिजाइन और भव्य सजावट बनी खासियत
जायसवाल मूर्ति भंडार की गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए बाहर से विशेष कारीगर बुलाए जाते हैं। इन कारीगरों द्वारा प्रतिमाओं की सजावट, रंग-रोगन और फिनिशिंग का कार्य किया जाता है, जिससे भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं और भी सुंदर एवं मनमोहक नजर आती हैं।
दुकान में छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं तक विभिन्न आकार और डिजाइन उपलब्ध रहते हैं। यही वजह है कि गणेश प्रतिमा खरीदने के लिए बिलासपुर शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु रपटा चौक स्थित जायसवाल मूर्ति भंडार पहुंचते हैं।

परंपरा, आस्था और कारीगरी का संगम
शुद्ध मिट्टी, आकर्षक डिजाइन और बेहतर कारीगरी के कारण जायसवाल मूर्ति भंडार की गणेश प्रतिमाएं हर वर्ष श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। करीब एक दशक से यह प्रतिष्ठान गणेश उत्सव की तैयारियों में अपनी विशेष भूमिका निभा रहा है।

दुकान के प्रोपराइटर मनीष जायसवाल का कहना है कि उनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुंदर, पारंपरिक और शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गणेश उत्सव की आस्था और परंपरा को और मजबूत किया जा सके।
स्थान: जायसवाल मूर्ति भंडार, रपटा चौक, चांटीडीह पुराना सब्जी मंडी, बिलासपुर।









