गांजा तस्करी का खुलासा: कोमाखान पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद

Spread the love

महासमुंद । कोमाखान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के प्रयास को विफल किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 30 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 07 जून की रात ग्राम टेमरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति यात्री बस में ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टेमरी नाका में घेराबंदी कर बस को रोका और उसमें सवार तीन संदेहियों को उनके ट्रॉली बैग सहित नीचे उतारकर पूछताछ की। शुरू में गोलमोल जवाब देने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना नाम क्रमशः चितरंजन सवाई (34 वर्ष), रंजन प्रधान (21 वर्ष), और कान्हा नायक (26 वर्ष) निवासी जिला गंजाम, ओडिशा बताया।

आरोपियों ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि उनका एक और साथी निरंजन सवाई (39 वर्ष) खरियार रोड बस स्टैंड में दूसरे बस का इंतजार कर रहा है। मोबाइल लोकेशन और हुलिए के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान से निरंजन सवाई को भी गिरफ्तार कर लिया।

चारों आरोपियों की निशानदेही पर जब ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उनमें तीन सफेद प्लास्टिक की बोरियों में कुल 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा रायपुर बस स्टैंड में ग्राहकों को बेचने के इरादे से लेकर आ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी एक बार वे गांजा बेच चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा सहित अन्य सामान कुल 4,66,000 रुपये मूल्य का जब्त किया है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहा गांजा तस्करी की इस बड़ी खेप को पकड़ने पर कोमाखान पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है। इस कार्यवाही से नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!