कोंडागांव में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल बस को बोलेरो ने मारी टक्कर, 12 छात्र घायल

Spread the love

कोंडागांव। जिले के फरसगांव क्षेत्र में स्थित पासंगी पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह एक तेज़ रफ्तार बोलेरो वाहन ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 20 छात्रों में से 12 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो बहुत तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह टक्कर हुई। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल रहा और अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

फिलहाल पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!