बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।
बिलासपुर। 26/07/2026 रविवार को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी एवं ऐतिहासिक योजनाएं आज देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार की नीतियां केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रही हैं। यही कारण है कि गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पल्लव धर (संभागीय सह प्रभारी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ), देवेंद्र पाठक (मध्य मंडल अध्यक्ष), योगेश बोले (एल्डरमैन), राजेश पांडे (जिला सह संयोजक), वैभव दुबे (जिला सह संयोजक), विवेक पांडे (ग्रामीण जिला सह संयोजक), डब्बू राव (जिला कोषाध्यक्ष) तथा दिनेश श्रीवास (जिला मीडिया प्रभारी) की विशेष उपस्थिति रही।
इसके अलावा कार्यक्रम में सुरेश पटेल, राकेश सिंह, महेश देवांगन, सुषमा द्विवेदी, राजेश पांडे, अजीत मिश्रा, देवी प्रसाद यादव, टिंकू शर्मा, उमेश पांडे, गिरधारी एवं शंकर लाल अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर लाल अहिरवार (मन की बात प्रमुख) ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने, राष्ट्रहित के विषयों पर जनजागरण करने तथा नागरिकों को देश निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।








