बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: गैसीफायर की धधकती भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत

Spread the love

 

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी जेल परिसर में स्थापित गैसीफायर यूनिट की अत्यधिक गर्म भट्ठी में कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने आपातकालीन व्यवस्था लागू करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान राहुल उर्फ विकेश कंवर (46 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले का निवासी था। वह वर्ष 2014 से डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और बिलासपुर सेंट्रल जेल में निरुद्ध था।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैदी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस और जेल प्रशासन आत्महत्या, लापरवाही सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

इस घटना ने हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों तक उनकी पहुंच को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच एक कैदी गैसीफायर यूनिट तक कैसे पहुंचा और उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया—इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

 

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक घटना को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें।

 

 

 

  • Related Posts

    टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

    Spread the love

    Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

    बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पुल की रेलिंग से टकराई कार, AAP प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर हुए भीषण सड़क हादसे में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!