अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज की शुरुआत में ही टीम इंडिया ने अपना दबदबा दिखा दिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 44.1 ओवर में सिर्फ 162 रनों पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने का मौका ही नहीं दिया।
इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 38 ओवरों में 2 विकेट खोकर 121 रन बना लिए। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों में नाबाद 53 रन ठोके, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 36 रनों का अहम योगदान दिया।










