इंदौर : कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुलासा – पत्नी सोनम ने देखी थी अपने पति की आखिरी सांसें

Spread the love

इंदौर के चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या के मामले में चौंकाने वाले और सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को खुलासा किया कि चारों आरोपियों ने न केवल अपना जुर्म कबूल कर लिया है, बल्कि यह भी माना है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने इस जघन्य हत्या की पूरी योजना रची थी और वह खुद मौके पर मौजूद थी जब उसके पति की बेरहमी से हत्या की गई।

पहला वार विक्की ने किया, हत्या स्थल पर मौजूद थी सोनम

एसीपी पूनम चंद यादव ने बताया कि राजा की हत्या की शुरुआत विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने की थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सोनम ने राजा के साथ न केवल संबंध बनाने से इंकार किया, बल्कि पति से नफरत के चलते उसकी मौत की भयावह साजिश रची।

गहरी खाई में फेंका गया शव, देशभर में फैली जांच

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने राजा के शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी विशाल, आकाश और आनंद, इंदौर से फरार हो गए और अलग-अलग ट्रेनों से मेघालय की ओर रवाना हुए। वे गुवाहाटी होते हुए शिलांग पहुंचे।

इस पूरे नेटवर्क को अंजाम देने के लिए सोनम के प्रेमी और सह-साजिशकर्ता राज कुशवाहा ने आर्थिक मदद की। पुलिस के अनुसार, उसने तीनों आरोपियों को यात्रा खर्च के लिए 40 से 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति दिए।

क्या सोनम भी मेघालय गई थी? अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं

सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि सोनम हत्या के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने अपने पति को तड़प-तड़प कर मरते हुए देखा। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह हत्या के बाद इंदौर में ही रही या मेघालय तक गई। एसीपी यादव ने बताया कि इस बारे में पुष्टि मेघालय पुलिस से की जा रही है।

हत्या नहीं, खौफनाक षड्यंत्र थी यह घटना

पूरे मामले ने अब एक भयावह षड्यंत्र का रूप ले लिया है, जिसमें न केवल प्रेम, विश्वासघात और लालच की परतें खुल रही हैं, बल्कि यह भी सामने आ रहा है कि कैसे एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतरवाया और उसकी अंतिम सांसें अपनी आंखों से देखीं।

पुलिस अब इस पूरे षड्यंत्र में शामिल हर कड़ी को जोड़ने में लगी है, ताकि सच पूरी तरह उजागर हो सके।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!