जांजगीर-चांपा : प्रेम प्रसंग में धोखे से टूटे युवक ने की खुदकुशी, इंस्टाग्राम पर बताई आत्महत्या की वजह

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंच गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपीदास महंत के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं सोशल मीडिया पर युवक का अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह प्रेम संबंध में मिले धोखे को बताया है।

स्थानीय लोगों ने जब युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बलौदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, गोपीदास पिछले चार वर्षों से मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे रायपुर बुलाया था और फिर कथित रूप से 15 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि लड़की ने उस पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। इन सब घटनाओं से आहत होकर युवक ने यह दर्दनाक कदम उठाया।

घटना के बाद युवक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो सामने आने से मामला तूल पकड़ रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इंस्टाग्राम पोस्ट व कॉल डिटेल्स के आधार पर तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने युवक के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट को कब्जे में लेकर डिजिटल सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि गोपीदास मानसिक रूप से काफी टूट चुका था, लेकिन उसने ऐसा कदम उठाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!