जांजगीर-चांपा में दुखद घटना : पिकनिक स्पॉट से लापता हुए तीन बच्चों की डूबने से मौत, SDRF ने खोज निकाले शव

Spread the love

जांजगीर-चांपा । जिले के चरौदा क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय पिकनिक स्थल हनुमान धारा त्रिदेव घाट के पास तीन बच्चे रूद्र, युवराज और नेलशन लापता हो गए हैं। तीनों बच्चे क्रमशः 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं और मनका पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। तीनो बच्चों के शव को SDRF की टीम ने 5 घंटों के अंदर खोज निकाला है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए BDM अस्पताल में भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने से तीनों दोस्त अपने अपने सायकल से सुबह करीब 10 बजे हनुमान धारा नहाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जहां मोबाईल लोकेशन से बच्चों का पता चला है। तलाशी के दौरान तीनों बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें त्रिदेव घाट के पास मिलीं।

सूचना मिलते ही चाम्पा पुलिस, SDRF टीम, और SDM पवन कोसमा भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। ताकि तलाशी अभियान तेज किया जा सके। रात होने से रेस्क्यू काम को रोक दिया गया था आज गुरुवार की सुबह 6 बजे से तलाशी शुरू की गई। जिसमें घटना स्थल के 50 मीटर दूर तीनो का शव नदी के अंदर से बाहर निकाला गया।

जिसके बाद तीनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, SDM पवन कोसमा ने कहा कि तीनो को आकस्मिक मृत्यु से मिलने वाली 4- 4 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी, डूबने क्षेत्र वाली जगहों पर दुर्घटना जन वाली बोर्ड लगाया जाएगा ताकि भविष्य में दोबारा यह घटना ना हो।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!