नई Yezdi Adventure की लॉन्च डेट तय, मिलेगा नया लुक और एडवांस फीचर्स,

Spread the love

अगर आप एक दमदार एडवेंचर मोटरसाइकिल की तलाश में हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Yezdi जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Classic Legends Adventure बाइक लॉन्च करने जा रही है। पहले इस मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग इसी महीने तय थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को टाल दिया है। अब यह बाइक 4 तारीख को अगले महीने पेश की जाएगी।

डिज़ाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव

नई Yezdi Adventure में इस बार हल्का डिजाइन अपडेट देखने को मिलेगा। बाइक को नया ट्विन हेडलैंप डिज़ाइन, नई हेडलाइट और टेललाइट, और एक मजबूत मेटल क्रैश केज के साथ पेश किया जाएगा जो फ्यूल टैंक को सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा, सीट डिज़ाइन और कलर स्कीम में भी बदलाव किए गए हैं, जिसमें नए ग्राफिक्स का इस्तेमाल हो सकता है।

फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा एडवांस्ड

इस बाइक में अब मिलेगा:

USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन

LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

तीन ABS मोड: रोड, रेन और ऑफ-रोड

कंपनी के अनुसार, इस बार राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कुछ और खास फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे, हालांकि अभी उन पर से पर्दा नहीं उठाया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

इस नई Yezdi Adventure में पहले जैसा ही 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 29.6hp की पावर और 29.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और अब यह OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुसार अपडेट किया जाएगा।

संभावित कीमत और उपलब्धता

वर्तमान में Yezdi Adventure की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये के बीच है। नए अपडेट्स के साथ इसकी कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है और अनुमान है कि इसका नया मॉडल 2.50 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हो सकता है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!