दिल्ली धमाके की जांच में बड़े खुलासे: कश्मीर के व्हाइट कॉलर आतंकियों की साज़िश बेनक़ाब, 131 एक्टिव आतंकियों में 122 पाकिस्तानी

Spread the love



दिल्ली में हुए धमाकों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके तार सीधे जम्मू-कश्मीर से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों के अनुसार कश्मीर के व्हाइट कॉलर आतंकियों ने मिलकर इस हमले की साज़िश रची थी। असल योजना देश में बड़ी तबाही मचाने की थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मॉड्यूल के समय रहते भंडाफोड़ कर देने के कारण आतंकियों ने जल्दबाज़ी में धमाके को अंजाम दिया।

घटना के बाद घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई शुरू की। इन्हीं कार्रवाईयों में एक बड़ा खुलासा हुआ कि घाटी में इस समय 131 आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें 122 विदेशी (पाकिस्तानी) आतंकी और केवल 9 स्थानीय हैं। ये आंकड़े नवंबर 2025 की नवीनतम इंटेलिजेंस रिपोर्ट में सामने आए हैं।

साल की शुरुआत की तुलना में यह संख्या बेहद चौंकाने वाली है। मार्च 2025 में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संख्या 59 बताई गई थी, जो अब दोगुने से ज्यादा हो चुकी है। एजेंसियों के अनुसार यह बढ़ोतरी एलओसी के पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने की लगातार कोशिशों का नतीजा है।

इस बीच सुरक्षा बल लगातार सक्रिय बने हुए हैं। वर्ष 2025 में अब तक 45 आतंकियों को विभिन्न मुठभेड़ों में ढेर किया जा चुका है, जो काउंटर-टेरर ऑपरेशन की तेज़ रफ़्तार को दर्शाता है। सेना के अनुसार LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर कई घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम भी किया गया है।

उधर, दिल्ली ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों ने पुलवामा से एक इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में लिया है। वहीं उरी में छापेमारी के दौरान AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी आतंकियों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन कश्मीर में उग्रवाद को जिंदा रखने के लिए अब स्थानीय भर्ती के बजाय बाहरी आतंकियों पर अधिक निर्भर हो रहे हैं।

कुल मिलाकर, दिल्ली धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को एक बार फिर चौकन्ना कर दिया है और घाटी में आतंकवाद की बदलती रणनीति को लेकर नए सिरे से सतर्कता बढ़ गई है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!