भारत में कोविड-19 जेएन.1 वेरिएंट का प्रकोप: केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे अधिक असर, सतर्कता बढ़ी

Spread the love

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण ने दस्तक दी है। इस बार जेएन.1 वेरिएंट के रूप में वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारतीय राज्यों में देखा जा रहा है, जहां केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, रैंडम टेस्टिंग शुरू

केरल में सबसे अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रैंडम टेस्टिंग और निगरानी अभियान शुरू कर दिया है। मई महीने में ही राज्य में कोविड के 273 नए मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु में मास्क अनिवार्य, महाराष्ट्र में एक मौत

तमिलनाडु सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हो गई है। मृतक 21 वर्षीय युवक पहले से डायबिटीज से पीड़ित था। ठाणे में फिलहाल 18 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से अधिकतर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

दिल्ली-नोएडा में भी बढ़त, ट्रेन यात्रा से संक्रमण की आशंका

दिल्ली में तीन साल बाद कोविड संक्रमण के 23 मामले दर्ज किए गए हैं। नोएडा में 55 वर्षीय महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की गई है। यह महिला 14 मई को ट्रेन यात्रा कर चुकी है, जिससे अन्य लोगों के संपर्क में आने की आशंका बनी हुई है। उत्तराखंड में भी दो कोविड मरीज सामने आए हैं।

कर्नाटक में बुजुर्ग की मौत, अब तक 38 केस

कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड से मौत हो गई है। राज्य में अब तक जेएन.1 वेरिएंट के 38 नए मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की अपील: विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें, भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्यों द्वारा निगरानी और टेस्टिंग को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!