बालोद : पूर्व पार्षद के बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, कोचिंग के लिए निकला था घर से

Spread the love

बालोद, छत्तीसगढ़। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार 4 जुलाई को पूर्व पार्षद टीकाराम निषाद (टीकू) के 19 वर्षीय बेटे खुमेस निषाद ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, खुमेस निषाद रोज की तरह कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन घर से निकलने के कुछ ही देर बाद उसने चैनगंज रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी।

मालगाड़ी के लोको पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद जीआरपी और गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर रेलवे ट्रैक पर खुमेस का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक खुमेस, बालोद जिले के बघमरा स्थित वार्ड क्रमांक-1 का निवासी था। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कंप्यूटर कोर्स में दाखिला लिया था और नियमित रूप से कोचिंग जाया करता था।

थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि घटना गुंडरदेही रेलवे स्टेशन और चैनगंज फाटक के बीच की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार और क्षेत्र में छाया शोक, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!