सर्बो बांगो समाज और महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से हुआ आयोजन
आम, नींबू, आंवला सहित कई फलदार पौधे रोपित कर दिया गया हरियाली का संदेश
बिलासपुर, 27 जुलाई 2025:
सरस्वती महाविद्यालय, सेंदरी, कोनी में रविवार को सर्बो बांगो समाज, बिलासपुर और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न फलदार पौधों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजेंद्र शुक्ला (अध्यक्ष, सरस्वती क्रीड़ा परिषद) ने छात्रों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा—
“वृक्ष केवल ऑक्सीजन नहीं देते, ये मानवता के सच्चे रक्षक हैं। जीवन में हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।”
उन्होंने स्वयं आम, नींबू, आंवला, जामुन जैसे फलदार पौधे रोपित कर युवाओं को प्रेरित किया और कॉलेज परिसर को हरियाली से भरने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रो. सुबीर Sen , पल्लव धर, छत्तीसगढ़ बंगाली समाज प्रदेश महासचिव पार्थो चक्रवर्ती, वचन न्यूज़ चैनल की संपादक बचन मानिकपुरी, सुजीत Mitra और जय श्री सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर युवाओं से पर्यावरण के प्रति सजग रहने की अपील की।
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव संतोष तिवारी, प्राचार्य डॉ. सोमेन ब्रह्मा, शिक्षकगण किशोर पाठक, अक्षत तिवारी, अजय तिवारी, हिमांशु यादव, पुष्पेंद्र श्रीवास, नीतू साहू समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाने विद्यार्थियों ने पोस्टर, नारा लेखन और पर्यावरण गीतों के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई। आयोजन का सफल संयोजन सर्बो बांगो समाज और कॉलेज स्टाफ ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. सोमेन ब्रह्मा ने सभी अतिथियों, आयोजकों और छात्रों का आभार प्रकट करते हुए वृक्षारोपण को वार्षिक परंपरा बनाए रखने की बात कही।










