सुकमा में पदस्थ डीएसपी तोमेश वर्मा पर चाकू से जानलेवा हमला, दंतेवाड़ा में यूएपीए मामले की सुनवाई के दौरान हुई वारदात

Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर आज एक महिला और उसके परिचित युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया। डीएसपी के चेहरे, गले-सिर पर गंभीर चोटें आई है। उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब घटी जब डीएसपी तोमेश यूएपीए मामले (UAPA CASE) से जुड़ी सुनवाई के संबंध में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इस घटना में नई जानकारी सामने आई है

डीएसपी पर हमला करने वाली महिला दुर्ग के एक डॉक्टर की पत्नी है। उन्होंने पिछले साल थाने में डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद डीएसपी को दोषमुक्त कर दिया गया था। वर्तमान में डीएसपी सुकमा जिले में पदस्थ हैं और आज जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे। इसी दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में डॉक्टर की पत्नी और एसके परिचित युवक ने चाकू से डीएसपी तोमेश वर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएसपी पर हमले की जांच चल रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। आरोपी महिला और युवक के बीच क्या संबंध है, इसकी भी जांच चल रही है।

2024 में महिला ने दुर्ग थाने में की थी दुष्कर्म की शिकायत

डीएसपी के खिलाफ 2024 में दुर्ग के मोहन नगर थाने में डॉक्टर की पत्नी ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के नाम पर डीएसपी तोमेश अपने परिवार के साथ दुर्ग आया था। इस दौरान वो अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर में रुका था। इस बीच महिला को देखकर आरोपी डीएसपी की नीयत बिगड़ गई।

शिकायत के अनुसार अगस्त 2024 में डीएसपी उसके घर आया और पति व उसके बच्चे को पूछने लगा। पति किसी काम से बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था। फिर महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पति बदनामी के डर से कुछ दिनों तक चुप रहे। घटना के बाद महिला डरी-सहमी रहने लगी थी। पत्नी की हालत देख किसी तरह पति ने हिम्मत जुटाई और मामले की शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के बाद सितंबर 2025 में डीएसपी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया।

  • Related Posts

    कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!