रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल, अज्ञात ट्रेलर चालक फरार

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

हादसे के दौरान गायत्री सिंह का मोबाइल फोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तत्काल संपर्क करने में कठिनाई हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला पत्रकार सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि घायल महिला को तत्काल डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और सर्जरी के साथ अंपुटेशन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की गई। ट्रेलर चालक फिलहाल फरार है। पुलिस तेज गति और लापरवाही को हादसे की प्रारंभिक वजह मान रही है। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

इस घटना को लेकर परिवार और पत्रकार संगठनों ने गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि महिला पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने चाहिए और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय संदिग्ध ट्रक या वाहन देखा हो, तो तुरंत तेलीबांधा थाना को सूचना दें। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गायत्री सिंह को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और इलाज जारी है।

इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी में सड़क सुरक्षा और भारी वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि रविदास महाराज की पवित्र कलश यात्रा का जशपुर में ऐतिहासिक स्वागत

    Spread the love

    Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     श्री बालाजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पवित्र कलश की स्थापना, संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश…

    ‘परवाज़’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवेदनशील संवाद: नशामुक्त समाज, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर। बेटियों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा किटी समूह द्वारा संचालित ‘परवाज़’ कार्यक्रम के अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!