साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही हुआ निराकरण

Spread the love

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जनदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न

बिलासपुर। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की बात को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई कर राहत दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री आरविन्थ कुमारन डी., एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला स्व-सहायता समूह ने उठाई मानदेय और सुरक्षा सामग्री की मांग

तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेवरा से आईं श्रीमती सुशीला बाई ने कलेक्टर को बताया कि मरियम महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएं पिछले वर्ष अप्रैल 2024 से सफाई कार्य कर रही हैं, परंतु अब तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने ड्रेस, ग्लव्स, जूते जैसी सुरक्षात्मक सामग्री की भी मांग रखी। कलेक्टर ने इस पर सीईओ जिला पंचायत को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लंबित देयकों के भुगतान की मांग

बिल्हा ब्लॉक के ग्राम अकलतरी की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बिलासा पशु आहार संयंत्र से जुड़े अपने 45 लाख रुपये के लंबित भुगतान की मांग की। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से पशु-पक्षी आहार निर्माण कार्य में लगी हैं। कलेक्टर ने इस विषय को संयुक्त संचालक, पशुपालन विभाग को सौंपते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत

कोटा ब्लॉक के ग्राम तेंदुआ निवासी जियाराम ने शिकायत की कि उनके दिवंगत पिता के नाम स्वीकृत आवास की राशि को रोजगार सहायक ने गलत तरीके से आहरित कर लिया है, जबकि नामिनी के रूप में उनकी माता का नाम दर्ज है। कलेक्टर ने इस गंभीर शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए।

वनभूमि पर कब्जा दिलाने की मांग

बेलगहना तहसील के ग्राम आमामुड़ा निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी वनाधिकार पट्टे की एक एकड़ भूमि को 80 हजार रुपये में गिरवी रखा था। अब पैसा लौटाने के बाद भी भूमि वापस नहीं मिल रही है। कलेक्टर ने यह मामला वन विभाग के एसडीओ कोटा को सौंपा है।

मुआवजा दिलाने की गुहार

तखतपुर ब्लॉक के रमेश कुमार मानिकपुरी ने जनदर्शन में आवेदन देकर बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने शासन से मुआवजा राशि की मांग की। कलेक्टर ने इस संबंध में भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Posts

टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

Spread the love

Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!