सड़कों से मवेशियों को हटाने और किसानों को खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

Spread the love

बिलासपुर। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी दुर्घटनाओं का कारण बनती है। इसे रोकने के लिए स्थानीय निकाय एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय से ठोस व्यवस्था करें, ताकि सड़कों पर मवेशी न दिखाई दें।

उन्होंने किसानों को खाद, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग एवं एसडीएम को नियमित निगरानी के लिए कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन डी. सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध कब्जा और नामांतरण पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने अवैध रूप से शासकीय भूमि की खरीदी एवं नामांतरण के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम स्वयं जांच कर तथ्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। रजिस्ट्री और नामांतरण की नई व्यवस्था से संबंधित कठिनाइयों को प्राथमिकता से हल किया जाए।

ध्वनि प्रदूषण पर जीरो टॉलरेंस

आगामी तीज-त्योहारों के मद्देनजर कलेक्टर ने डीजे और अन्य शोरजनक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध की बात दोहराई। आयोजन समितियों के साथ समय-समय पर बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश देने को कहा गया।

अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई के निर्देश

खनिज विभाग और पुलिस को अवैध खनिज परिवहन व खनन के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने उद्योग एवं खनन क्षेत्रों में वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया और कहा कि इन क्षेत्रों में जल संरक्षण और हरियाली के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली प्राथमिकता

कलेक्टर ने आगामी 5 जुलाई को सामूहिक वृक्षारोपण की योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि बड़े आकार के पौधे लगाए जाएं, जिससे उनके बचने की संभावना अधिक हो। जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। सभी विभागों से वृक्षारोपण की तैयारी की समीक्षा करते हुए उद्योगों एवं खदान संचालकों से संबंधित सूची भी मांगी गई है।

आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी

कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अभी लगभग एक तिहाई कार्ड बनना शेष है।

खाद-बीज वितरण की होगी सख्त निगरानी

कलेक्टर ने खाद और बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन सहकारी समितियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए जहां अभी तक आपूर्ति नहीं हुई है। उप संचालक कृषि को प्रतिदिन वितरण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।

Related Posts

टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

Spread the love

Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!