नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में बुधवार को विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर नवानगर से बरगवां चौक तक निकली इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा का नेतृत्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव ने अध्यक्षता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र में देशप्रेम का माहौल बना दिया।

 

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव, मंडल महामंत्री भोले ओम प्रकाश पैकरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरेंद्र कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामगोपाल सारथी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कौशल्या राजवाड़े, एसटी मोर्चा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, सुनीता पैकरा, मंडल उपाध्यक्ष रामखेलावन यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुमर दास, विद्यावती पैकरा, जगदीश खलखो, मोहन नागेश, सुरेश यादव, राजू राजवाड़े, सूरज निषाद, अनु सिंह, अमन सिंह सहित मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

नवानगर मंडल की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकजुटता और देश के प्रति समर्पण की भावना का प्रभावशाली संदेश देती नजर आई।

 

 

 

 

  • Related Posts

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!