जन्माष्टमी की भीड़ में अष्टभुजी मंदिर में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रायगढ़। शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पॉश कॉलोनियों के बाद अब चोरों ने मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। श्याम मंदिर में हुई चोरी के बाद अब कोतरा रोड स्थित अष्टभुजी माता मंदिर में भी दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है।



मिली जानकारी के अनुसार भारत माता चौक स्थित इस मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर भारी भीड़भाड़ रही, इसके बावजूद अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सड़कों पर आवाजाही अधिक होने के बावजूद चोरों ने न केवल मंदिर की दान पेटी बल्कि अन्य सामान भी पार कर दिया।



फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितनी और किस-किस वस्तु की चोरी हुई है। मंदिर प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। जांच के बाद ही विस्तृत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।



सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।

  • Related Posts

    किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

    कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!