मुंगेली में गुरु बालक दास जी की जयंती पर भव्य सतनाम शोभायात्रा

Spread the love

मोचन सिंह सोनवानी की कलम से……✍🏻

मुंगेली। महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास जी की जयंती के अवसर पर जिले में भव्य सतनाम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में बाबा जी के भजनों और गीतों पर झूमते व नाचते हुए सतनाम संदेश का प्रसार कर रहे थे।

यह शोभायात्रा सतनाम भवन-2 से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौकों—नौपाड़ा चौक, सिंधी चौक, बड़ा चौक एवं बाजार चौक—से गुजरते हुए पुनः सतनाम भवन में आकर संपन्न हुई। समापन अवसर पर गुरुओं द्वारा श्रद्धालुओं को सुवचन दिए गए तथा प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद प्रदान किया गया।

यशोदा यात्रा परंपरागत रूप से हर वर्ष धूमधाम के साथ आयोजित की जाती है और इस बार भी श्रद्धालुओं की आस्था व उत्साह देखने लायक रहा।

  • Related Posts

    किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

    कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!