28 मई 2025 को सोने के भाव में आई गिरावट, जाने क्या है अपडेट

Spread the love

Gold Rate Today : 28 मई 2025 को यानी आज सोने के भाव में ₹600 से लेकर 660 तक गिरावट देखने को मिल रहा है। जी हां, मुंबई और दिल्ली जैसे कई शहरों में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है, जहां पर 600 से 660 रुपये तक गिरावट देखने को मिल रहा है।

कल की तुलना में आज सोने के भाव में 660 रुपए की गिरावट देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट गोल्ड रेट अलार्म बात करें तो ₹97,600 और वहीं पर 22 गोल्ड रेट ₹89,300 मिल रहा है। वहीं पर चांदी के भाव के बारे में बात करें तो प्रति किलोग्राम चांदी का रेट ₹100000 है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज के 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताज़ा दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,500 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट की ₹97,630 है।
चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹89,350 और 24 कैरेट ₹97,480 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹89,950 जबकि 24 कैरेट ₹97,480 है।

जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,500 और 24 कैरेट ₹97,630 है।
बंगलुरु और पटना में 22 कैरेट सोना ₹89,350 तथा 24 कैरेट ₹97,480 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

आखिर सोने के भाव में गिरावट क्यों?

हाल ही में भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग का कमजोर होना है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड वार्ताओं में तेजी के चलते निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदना कम कर दिया है, जिससे इसकी कीमतें $3,350 से घटकर $3,296.92 प्रति औंस हो गई हैं। भारत में डॉलर-रुपया उतार-चढ़ाव और टैरिफ की अनिश्चितता ने भी सोने की मांग को प्रभावित किया है।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!