सहारा इंडिया ने शुरू की निवेशकों की रिफंड प्रक्रिया, ब्याज समेत मिल रहा पैसा

Spread the love

नई दिल्ली – सहारा इंडिया कंपनी में वर्षों पहले निवेश कर चुके लाखों निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद कंपनी ने रिफंड प्रक्रिया को गति देते हुए निवेशकों को उनकी जमा राशि ब्याज समेत लौटानी शुरू कर दी है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रिफंड पाने के लिए निवेशकों को ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

2023 में शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत कई निवेशक पहले ही अपनी रिफंड की पहली किस्त प्राप्त कर चुके हैं। अब कंपनी अगली किस्तों के लिए भी पंजीकरण आमंत्रित कर रही है। बताया जा रहा है कि रिफंड की राशि निवेशकों को किस्तों में दी जाएगी, और पूरी भुगतान प्रक्रिया वर्ष 2027 तक पूरी की जाएगी।

5000 करोड़ रुपये का बजट किया गया आवंटित

सहारा इंडिया द्वारा हाल ही में 5000 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य रिफंड प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। कंपनी का कहना है कि वह निवेशकों को 6% सालाना ब्याज दर के साथ उनका पैसा वापस करेगी और राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

रिफंड के लिए जरूरी दस्तावेज

रिफंड पंजीकरण के लिए निवेशकों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

पहचान पत्र

निवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

निवेश से जुड़े दस्तावेज

पासपोर्ट साइज फोटो

मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी


ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

1. सबसे पहले सहारा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


2. होमपेज पर ‘रिफंड रजिस्ट्रेशन’ विकल्प चुनें।


3. आवश्यक जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।


4. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसकी रसीद/प्रिंट आउट निकाल लें।


रिफंड सूची और स्टेटस जांचें

पंजीकरण पूरा होने के बाद सहारा इंडिया द्वारा एक संशोधित रिफंड सूची जारी की जाएगी, जिसमें जिन निवेशकों के नाम होंगे, उन्हें ही रिफंड दिया जाएगा। रिफंड प्राप्त होने के बाद निवेशकों को अपने खाते में स्थानांतरित राशि का बेनिफिशियरी स्टेटस भी जांचना होगा, जिससे भुगतान की पुष्टि हो सके।

रिजेक्टेड आवेदन दोबारा करें सबमिट

जिन निवेशकों का आवेदन किसी कारणवश अस्वीकृत हो गया है, वे सहारा इंडिया की पुनः सबमिशन वेबसाइट पर जाकर आवश्यक सुधारों के साथ आवेदन फिर से जमा कर सकते हैं।


Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!