बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार माजदा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत, पिता गंभीर

Spread the love

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवती कसक बग्गा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पिता जगदीश बग्गा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा निवासी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ शादी की खरीददारी कर बिलासपुर से घर लौट रहे थे। लगभग 4:15 बजे पीछे से आ रहे माजदा (CG 04 43030) ने तेजी के साथ उनकी स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। कसक बग्गा माजदा के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता के पैर में गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल 112 डायल कर घायल जगदीश बग्गा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर माजदा वाहन की पहचान कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!