समरजीत की कलम से…..✍🏻
कोरबा । शहर में रविवार की रात पत्रकार हजरत खान पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना लगभग रात 3 बजे की है। हमले में पत्रकार को सिर सहित हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
मामले की शुरुआत उस समय हुई जब पत्रकार हजरत खान अपनी भतीजी सबाना खान और बेटी आलिया खान के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पढ़ाई-लिखाई को लेकर समझाइश दी। देर रात वे स्वेता टंवर और आलिया खान के साथ किराये के मकान में सो रहे थे। इसी दौरान संत कुमार तिवारी अपने पांच साथियों के साथ घर में घुस आया।
आरोपी ने खुद को मकान का किरायेदार बताते हुए धमकी दी कि “पढ़ाई-लिखाई का खर्च मैं उठाता हूं, तुम यहां क्यों ठहरे हो।” इसके बाद गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ, मुक्का, डंडा व रॉड से हमला कर दिया।
हमले में पत्रकार हजरत खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी रेशमा और साले शेख अकिल को दी। इसके बाद तत्काल सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने संत कुमार तिवारी व उसके साथियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।









