कोल इंडिया में बड़ा बदलाव: ‘कार्मिक’ की जगह अब ‘मानव संसाधन’

Spread the love

कोलकाता, 25 मार्च: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा परिवर्तन किया है। अब ‘कार्मिक’ विभाग को ‘मानव संसाधन’ (HR) के रूप में पुनः परिभाषित किया गया है।

निदेशक (कार्मिक) अब निदेशक (मानव संसाधन)
सीआईएल के निदेशक मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ‘निदेशक (कार्मिक)’ का पदनाम अब ‘निदेशक (मानव संसाधन)’ कर दिया गया है। यह बदलाव सीआईएल के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन के हस्ताक्षर से 21 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के तहत लागू किया गया है।

पदनाम में बदलाव से कार्यप्रणाली में रणनीतिक सुधार
सीआईएल प्रबंधन के अनुसार, यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि संगठन को अधिक रणनीतिक, कर्मचारी-केंद्रित और व्यवसाय-उन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार और आधुनिक प्रबंधन नीतियों का समावेश होगा।

पहले भी हो चुका है बदलाव
इससे पहले, सीआईएल ने अपने कर्मचारियों के पदनाम में बदलाव करते हुए ‘जनरल मजदूर’ को ‘जनरल असिस्टेंट’ कर दिया था।

 

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!