जाट में फिर दिखेगा ‘तारा सिंह’ का जलवा! सनी देओल के नए लुक ने मचाया तहलका, फैंस बोले- जाट का इंतजार अब मुश्किल

Spread the love

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपने ‘गदर’ वाले अवतार में नजर आने को तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका लुक तारा सिंह से मेल खाता दिखाई दिया। सिर पर पगड़ी, भारी भरकम दाढ़ी और आंखों में वही पुराना गुस्सा—इन झलकियों से साफ है कि फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल एक बार फिर दमदार सिख किरदार में नजर आएंगे।

तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा—“बहुत जल्द कुछ एक्साइटिंग होने वाला है।” इसके साथ ही अभिनेता अनिल कपूर ने #Jaat लिखते हुए हिंट दे दिया कि ये लुक फिल्म ‘जाट’ से जुड़ा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जब तारा सिंह जैसे किरदार को निभाने वाला एक्टर जाट में कदम रखेगा, तो गदर मचाना तय है!

फैंस बोले—तलवार पुरानी है, पर धार वही है

सनी देओल का यह नया अवतार सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है।
एक यूजर ने लिखा—“इस अपडेट के बाद तो अब जाट का इंतजार करना मुश्किल हो गया है।”
दूसरे ने कमेंट किया—“तलवार पुरानी है पर धार वही है। वक्त बदल गया पर जाट वही है।”
एक अन्य फैन ने लिखा—“वाह! इस सरप्राइज का बेसब्री से इंतजार रहेगा।”

10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘जाट’

फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर और पोस्टर के बिना ही फिल्म को लेकर जिस तरह का बज बना है, उससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

सनी देओल के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास दो बड़ी फिल्में—‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ भी पाइपलाइन में हैं। दोनों ही फिल्मों से फैंस को जबरदस्त उम्मीदें हैं।

Related Posts

सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

Spread the love

Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

Spread the love

Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!