शाहरुख खान की फिल्म किंग में सुहाना खान की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण? ऐसी होगी कहानी

Spread the love

शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो किंग में दीपिका पादुकोण के होने की खबर सामने आई है।ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म किंग में दीपिका का एक्सटेंडेड कैमियो होगा। उनका रोल फिल्म का सबसे खास प्लाट होगा। हालांकि, वो अपने हिस्से की शूटिंग कब से करेंगी, इसकी जानकारी नहीं है।

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण किंग में होंगी। अब, पीपिंग मून ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है, और बताया है कि वह सुहाना खान के किरदार की मां और शाहरुख खान की पूर्व प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी।हालांकि यह एक कैमियो होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शाहरुख और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद चाहते थे कि ये खास रोल सिर्फ दीपिका ही करें।

बता दें, दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके पहले हीरो शाहरुख खान ही थे। बाद में दोनों चेन्नई एक्सप्रेस, पठान, जवान जैसी सफल फिल्मों में नजर आए। अगर ये जोड़ी किंग में भी नजर आएगी तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका होना पक्का है।

पीपिंग मून की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म किंग 2000 में आई बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बिच्छू’ पर बेस्ड है जो खुद फ्रेंच फिल्म ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ की रीमेक थी। हालांकि किंग रीमेक नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में वो ग्रे किरदार निभा रहे हैं। उन्हें इस तरह के रोल में पहले नहीं देखा गया। ऐसे में फिल्म को लेकर उनके फैंस एक्साइटेड हैं

Related Posts

सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

Spread the love

Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

Spread the love

Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!