बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर दर्शकों को काफी मजेदार लगती है. जब भी मेकर्स फिल्म बनाते हैं, तो उन्हें उम्मीद होती है कि उनकी मूवी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करें. हाल ही में, जाट और गुड बैड अग्ली बॉक्स ऑफिस पर भिड़ी थीं. जिसमें अजीत कुमार की फिल्म ने बाजी मारी. अब अगला बड़ा टकराव भूतनी और रेड 2 के बीच है. टैलेंट के दो पावरहाउस संजय दत्त और अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने जा रहे हैं, क्योंकि दोनों फिल्में 1 मई को रिलीज होने वाली हैं.










