इस शख्स की साए में सुरक्षित हैं Salman Khan

Spread the love

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जान पर एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है. एक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई है. साथ ही सलमान के कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है. हालांकि, मामले के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी की जांच जारी है. ऐसे में इस मुश्किल समय में सलमान की सिक्योरिटी का खास ध्यान रखना बहुत जरुरी है.

यहां सलमान खान की सिक्योरिटी की बात हो और उनके बॉडीगार्ड शेरा का नाम न लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. शेरा सलमान खान की सुरक्षा का एक या दो साल नहीं, बल्कि 30 साल से ध्यान रख रहे हैं. वह हर वक्त सुपरस्टार के साथ साये की तरह चिपके रहते हैं. ऐसे में आइए बताते हैं कि सलमान खान की सुरक्षा करने के लिए शेरा कितनी सैलरी लेते हैं.

सलमान खान की सिक्योरिटी के लिए शेरा को उनके भाई सोहेल ने चुना था. शेरा आज के समय में एक सेलिब्रिटी से कम नहीं है. आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेरा को सलमान खान की सिक्योरिटी के लिए एक महीने में 15 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं, सालाना उनकी 1.8 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतानिक, शेरा ने अपने 30 साल के सर्विस से 100 करोड़ की संपत्ति खड़ी की है. इसके अलावा उनके पास कई महंगी कार्स और प्रॉपर्टी भी है. इसके अलावा उनकी अपनी एक सिक्योरिटी एजेंसी भी है, जो कई बड़े सेलेब्स को सुरक्षा प्रदान करती है.

Related Posts

सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

Spread the love

Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

Spread the love

Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!