सोहेल खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान उन्हें पॉपुलर एंकर और ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। शेफाली ने इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मैच के दौरान दोनों काफी खुश और एक्साइटेड नजर आए। शेफाली ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – “एक RCB फैन है और एक मुंबई इंडियंस फैन, बताइए कौन कौन?” तस्वीरों में वह सोहेल के साथ पोज देती दिखाई दीं। मैच खत्म होने के बाद भी दोनों को एक साथ देखा गया। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और फिर एक ही कार में बैठकर रवाना हो गए।
इस मौके पर शेफाली ने येलो कलर का जिम आउटफिट और जैकेट पहना हुआ था। उन्होंने एक्टर जय भानुशाली के साथ भी पोज दिए। जय ने शेफाली की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये बहुत जल्दी था, लेकिन मुंबई इंडियंस ज़िंदाबाद!”
बता दें कि शेफाली बग्गा स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, और होस्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें दिग्विजय राठी के साथ म्यूजिक वीडियो ‘बेपरवाहियां’ में देखा गया था।
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक
सोहेल खान ने 1998 में सीमा सजदेह से शादी की थी। दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था, जिससे उनके फैंस चौंक गए थे। सोहेल और सीमा के दो बेटे हैं – निर्वाण और योहान।










