बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ ने दिखाई ताकत, ‘गुड बैड अग्ली’ की कमाई में भी आया जबरदस्त उछाल

Spread the love

सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं। शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों ने शानदार वापसी की, तो कुछ अब भी रफ्तार पकड़ने की जद्दोजहद में हैं। सनी देओल की ‘जाट’, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, सलमान खान की ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में नजर आई।

जाट’ ने दिखाई ताकत

सनी देओल की ‘जाट’ ने शनिवार को शानदार उछाल दर्ज किया। फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 26.5 करोड़ रुपये हो गया है। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में सनी का देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं।

जारी रखनी होगी रफ्तार
पहले दिन नौ करोड़ 50 लाख रुपये और दूसरे दिन सात करोड़ की कमाई के बाद शनिवार का यह उछाल फिल्म के लिए राहत की खबर है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर रविवार को भी यह रफ्तार बनी रही, तो ‘जाट’ अपनी लागत निकालने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा सकती है।

गुड बैड अग्ली’ की धमाकेदार वापसी
अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और इसका कुल कलेक्शन अब 62.75 करोड़ रुपये हो गया है। 190 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 28.5 करोड़ और दूसरे दिन 13.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अजित का स्टाइलिश एक्शन और कहानी का रोमांच दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है। शनिवार की कमाई ने साबित कर दिया कि यह फिल्म अभी भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। हालांकि, अपने बजट को पार करने के लिए इसे अभी और मेहनत करनी होगी।

सिकंदर’ का फ्लॉप प्रदर्शन जारी
सलमान खान की ‘सिकंदर’ से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है । शनिवार को  यानी 14वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 108.5 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की ओपनिंग दी थी, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार लगातार कम होती गई। न तो समीक्षकों ने इसे खास तवज्जो दी और न ही दर्शकों का प्यार इसे मिल पाया। यह फिल्म अब भी अपने बजट की भरपाई करने से काफी दूर नजर आ रही है।

Related Posts

सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

Spread the love

Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

Spread the love

Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!