विधानसभा में भारतमाला प्रोजेक्ट पर होगी विस्तृत चर्चा, विपक्ष ने उठाए सवाल

Spread the love

नेता प्रतिपक्ष ने जताई आपत्ति, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया, जहां प्रश्नकाल के दौरान भारतमाला प्रोजेक्ट का मुद्दा गरमाया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में बताया कि उन्हें इस परियोजना से संबंधित जवाब आज सुबह 10:30 बजे दिया गया, जिससे असंतोष जाहिर हुआ।

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह परंपरा अनुचित है और सदन में नियमों का पालन किया जाना चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रश्नकाल से पहले जवाब देना उचित नहीं है और संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश दिए कि सभी सवालों के जवाब समय पर और पूरी गंभीरता से दिए जाएं।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भारतमाला प्रोजेक्ट पर अगले हफ्ते सदन में गहन चर्चा की जाएगी, ताकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत मंथन हो सके।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!