“SIR अभियान के दबाव में एक और बीएलओ की मौत, परिजनों ने अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप”

Spread the love

देशभर में चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों में चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के दौरान बीएलओ (BLO) कर्मचारियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को गोंडा के एक बीएलओ की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है। जानकारी के अनुसार, बीएलओ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर सेवन कर लिया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिवार का आरोप—काम का दबाव बना वजह

मृतक बीएलओ के परिजनों ने आरोप लगाया है कि SIR से जुड़े भारी काम के दबाव और अधिकारियों के निरंतर दबाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया। परिवार ने एसडीएम, बीडीओ और लेखपाल पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
अस्पताल में इलाज के दौरान बीएलओ का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह खुद पर पड़े दबाव का ज़िक्र कर रहा है। उसने कहा—“दबाव के कारण मेरी यह हालत हुई है… एसडीएम, बीडीओ और लेखपाल का दबाव था।”

पुलिस मौजूदगी में बॉडी जौनपुर भेजी गई

पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को जौनपुर स्थित पैतृक निवास ले जाया गया। मृतक बीएलओ का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे आगे की जांच के लिए संरक्षित किया गया है।

कई राज्यों में लगातार मौतें, चिंता में आयोग

गौरतलब है कि SIR अभियान शुरू होने के बाद से विभिन्न राज्यों—खासकर उत्तर प्रदेश—में कई बीएलओ की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों में काम के बोझ और मानसिक दबाव को मौत की वजह बताया गया है। लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने चुनाव आयोग सहित राज्य प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, और इस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि सुरक्षा और काम-काज के मानकों के बिना इतने व्यापक अभियान को कैसे चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!