“ICC ने टी-20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी किया: 7 फरवरी से आगाज, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की टक्कर”

Spread the love

आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह मेगा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। 25 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पूरा कार्यक्रम जारी किया। इस बार भी टूर्नामेंट 2024 की तर्ज पर खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। हमेशा की तरह इस बार भी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे क्रिकेट फैंस की उत्सुकता पहले ही चरम पर पहुंच गई है।

7 फरवरी से आगाज, 8 मार्च को फाइनल

टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। कुल 8 वेन्यू पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले आयोजित होंगे। भारत और पाकिस्तान की हाई-वोल्टेज भिड़ंत 15 फरवरी को कैंडी में होगी।

7 फरवरी को दिन के पहले ही पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। उसी दिन दूसरा मैच वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होगा, जबकि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगी।

ये 20 टीमें लेंगी हिस्सा

भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, ओमान, नेपाल और यूएई—ये सभी टीमें 2026 विश्व कप का हिस्सा होंगी।

7 फरवरी से टीम इंडिया का अभियान शुरू

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी।
इसके बाद भारतीय टीम—

12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी,

15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेलेगी,

और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

आईसीसी के शेड्यूल जारी होते ही दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है और फरवरी 2026 के इस बड़े आयोजन का बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!