थाना पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान

Spread the love

सुनील यादव की कलम से……✍🏻

नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दी समझाइश

कोरबा पाली । थाना पुलिस ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर सख्त कार्रवाई की। अभिभावकों को भी चेतावनी दी गई कि वे बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन न सौंपें।



इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने चालकों को प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) बनवाने की अनिवार्यता से अवगत कराया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नाबालिगों को वाहन सौंपना कानूनन अपराध है और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र न बनवाना पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!