बिलासपुर : विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मकान बिकवाकर बच्चों समेत घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र की एक विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आर्थिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति की मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थी। इसी दौरान एक बार जब उसका बच्चा बीमार हुआ, तो अस्पताल में उसकी मुलाकात मंगला क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी निवासी राजेश जायसवाल (55 वर्ष) से हुई। धीरे-धीरे आरोपी महिला के संपर्क में आने लगा और विश्वास जीतकर उसके घर भी आने-जाने लगा।

राजेश ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे अपने मंगला स्थित घर ले आया और भरोसे में लेकर उसका सकरी स्थित मकान बिकवा दिया। आरोप है कि मकान की बिक्री से प्राप्त रकम को आरोपी ने अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया।

बाद में जब पीड़िता ने दोबारा शादी की बात की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!